कानपुर में दवा कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या।
कानपुर- कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में रहने वाले दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। रविवार सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला।

वही घटना की जानकारी प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी वेस्ट, एडीसीपी कल्याणपुर पुलिस फोर्स संग पहुंचे। अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसी कैमरे चेक किए जिनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हसबंशमोहाल निवासी विशाल विनीत मिनोचा गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते कैद हुए। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार- पुलिस की शुरुआती पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा बड़े दवा कारोबारी हैं। 45 सालों से उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दवा की फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं।

