Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्रदेश में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन।

प्रदेश में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन।

प्रदेश में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र के लिए आवेदन ऑनलाइन।

लखनऊ- राजस्व परिषद ने ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए ईडब्ल्यूएस पोर्टल और भूमि संबंधी रिकॉर्ड को अधिक स्पष्ट और सटीक बनाने के लिए सरलीकृत खतौनी का शुभारंभ किया है।राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को दोनों सुविधाओं की शुरुआत की। ईडब्ल्यूएस पोर्टल के शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लेखपाल और तहसीलदार भी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन लगाएंगे। आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन ली जा सकेगी।

भूमि विभाजन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन :-

उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत भूमि विभाजन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने वाला पोर्टल भी शुरू किया गया। आवेदन के बाद नोटिस और उद्घोषणा की प्रक्रिया को भी डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा। संबंधित लेखपाल की रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !