श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सजाई गयी झाँकीय।
नंदगंज (गाजीपुर) नंदगंज बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से बनाया गया।
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी का पर्व होता है। मान्यता है कि इसी दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार के रूप में हुआ था। इस बार पंचांग मुहूर्त और उदयातिथि के अनुसार शुक्रवार 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया।
वही क्षेत्र के थाना, मंदिर तथा अधिकांश लोग अपने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर भजन कीर्तन किया। इस दिन पूजा व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
बाजार में कई जगहो सहित ग्राम बरहपुर, सिहोरी, नैसारा, तथा कुसुम्हींकलाँ तथा मदनहीं आदि गांवों में डोल सजाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। रात में पूरा क्षेत्र जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी तथा श्रीकृष्ण भगवान की जय की आवाज गूँजती रहीं।

