प्रदेश में खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 238 पदों पर होगी भर्ती।
प्रयागराज – प्रदेश में खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पद पर भर्ती की प्रक्रिया का रास्ता अब साफ हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती होनी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने बृहस्पतिवार देर शाम ऑनलाइन अधियाचन अपलोड करते हुए उप्र लोक सेवा आयोग को भेज दिया है।
भर्ती प्रक्रिया आयोग की ओर से ही पूरी की जानी है। अब आयोग विज्ञापन आदि की प्रक्रिया शुरू करेगा। निदेशालय ने इसके लिए बीते वर्ष भी लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया था लेकिन नियमावली संशोधित न होने के कारण आयोग ने उस अधियाचन को वापस कर दिया था। अब फिर से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारियों की भर्ती के लिए बीएड अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।

