प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले।
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) को भी बदला गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इनj तबादलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO बनाया गया है।
लखीमपुर खीरी और अयोध्या में भी बदलाव
आईएएस अधिकारी राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे।
लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
राजस्व परिषद में भी फेरबदल——-
राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश के 14 अधिकारियों की तबादला सूची-
अधिकारी – वर्तमान तैनाती – नई तैनाती
सुमित राजेश महाजन CDO, सहारनपुर CEO, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन
डॉ. सुनील कुमार वर्मा अपर आयुक्त, राज्य कर CDO, सहारनपुर
राहुल सिंह विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
अभिषेक कुमार CDO, लखीमपुर खीरी विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग
योगानंद पांडेय ADM (नगर), अयोध्या CDO, लखीमपुर खीरी
साहब सिंह सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग
डॉ. विश्राम अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा विशेष सचिव एवं निदेशक, रेशम विभाग सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
आनंद कुमार शुक्ला CDO, अंबेडकरनगर विशेष सचिव एवं निदेशक, रेशम विभाग
वैभव मिश्रा ADM (वित्त/राजस्व), कुशीनगर CDO, अंबेडकरनगर
अशोक कुमार कनौजिया संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण विभाग विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग
अरुण कुमार अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग
प्रदीप कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल
नेहा शर्मा महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त
प्रदेश की इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी:-
प्रशासनिक फेरबदल में विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
अंबेडकरनगर के CDO आनंद कुमार शुक्ला को विशेष सचिव एवं निदेशक, रेशम विभाग बनाया गया है। कुशीनगर के ADM (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा अब अंबेडकरनगर के नए CDO होंगे।
युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है। उन्होंने महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा का दायित्व संभाला हुआ था।
अलीगढ़ मंडल में भी नई तैनाती—-
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, नगर निगम सहारनपुर के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से अवमुक्त किया गया है।
सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। तबादलों में खास तौर पर जिलों के विकास कार्यों से जुड़े CDO स्तर पर किए गए बदलाव अहम माने जा रहे हैं।
प्रदेश के 34 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी——–
अधिकारी – वर्तमान तैनाती – नई तैनाती
जंग बहादुर यादव अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद नगर निगम संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय
विश्वभूषण मिश्रा CEO, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशेष क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी उप सचिव, UPSSSC
संजय कुमार पांडेय ADM (नजूल), प्रयागराज / उप निदेशक, चकबंदी ADM (प्रशासन), गौतम बुद्ध नगर
अमित कुमार-2 ADM (वित्त/राजस्व), बहराइच महाप्रबंधक, यूपी कोऑपरेटिव शुगर मिल्स फेडरेशन
मंगलेश दुबे ADM (प्रशासन), गौतम बुद्ध नगर उप निदेशक, चकबंदी, प्रयागराज
विनीत उपाध्याय ADM (वित्त/राजस्व), बागपत महाप्रबंधक, यूपी कोऑपरेटिव शुगर मिल्स फेडरेशन
राम शंकर ADM (वित्त/राजस्व), देवरिया उप आयुक्त (प्रशासन), खाद्य एवं रसद
दिग्विजय प्रताप सिंह ADM (वित्त/राजस्व), कासगंज उप निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
संगम लाल ADM (प्रशासन), एटा ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर
योगेंद्र सिंह ADM (न्यायिक), जालौन उप निदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय
बरखा सिंह महाप्रबंधक, यूपी कोऑपरेटिव शुगर मिल्स फेडरेशन अपर नगर आयुक्त, वाराणसी नगर निगम
पंकज प्रकाश राठौर सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर ADM (वित्त/राजस्व), देवरिया
दीपक कुमार पाल SDM, बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर
रेनू SDM, हापुड़ अपर नगर आयुक्त, गाजियाबाद नगर निगम
अजय आनंद वर्मा SDM, औरैया SDM, आजमगढ़
रेनू मिश्रा SDM, सिद्धार्थनगर SDM, फर्रुखाबाद
प्रदीप कुमार सिंह SDM, गोंडा SDM, गौतम बुद्ध नगर
दिव्या सिकरवार SDM, आजमगढ़ SDM, औरैया
प्रद्युम्न कुमार SDM, कानपुर देहात SDM, बस्ती
वंदना त्रिवेदी उप सचिव, UPSSSC उप निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
अरुण कुमार ADM (प्रशासन), बदायूं ADM (वित्त/राजस्व), बहराइच
मानवेंद्र सिंह (RR 2019) SDM, सहारनपुर ADM (प्रशासन), बदायूं
राजीव कुमार राय उप निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ADM (वित्त/राजस्व), बागपत
अजय नारायण सिंह ADM (सिविल सप्लाई), आगरा ADM (प्रशासन), एटा
प्रशांत कुमार SDM, आजमगढ़ ADM (सिविल सप्लाई), आगरा
प्रियंका सिंह SDM, आजमगढ़ अपर नगर आयुक्त, मथुरा नगर निगम
अभय कुमार पांडेय सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण ADM (वित्त/राजस्व), कासगंज
सुखलाल प्रसाद वर्मा SDM, कौशांबी ADM (नजूल), प्रयागराज
शत्रुहन पाठक SDM, बस्ती ADM (न्यायिक), जालौन
देवेंद्र प्रताप सिंह-2 CRO, मिर्जापुर / उप निदेशक चकबंदी सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विनर ADM (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर CRO, मिर्जापुर / उप निदेशक चकबंदी
शुभी गुप्ता SDM, संभल सहायक निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
अशोक कुमार SDM, मैनपुरी SDM, हापुड़
शुभेंदु शेखर सिंह SDM, झांसी विशेष कार्याधिकारी (OSD), UPEIDA

