Jio की बड़ी तैयारी, 1600 सैटेलाइट से देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट।
व्यापार- इंटरनेट आज हमारी जरूरत बन चुका है. पढ़ाई हो, काम हो या फिर वीडियो कॉल, हर चीज के लिए इंटरनेट चाहिए. लेकिन आज भी देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क या फाइबर इंटरनेट पहुंचाना आसान नहीं है. अब जियो ऐसी ही जगहों तक इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, jio लो अर्थ ऑर्बिट यानी LEO में करीब 1600 सैटेलाइट भेजने की तैयारी कर रहा है. ये सैटेलाइट पृथ्वी से करीब 650 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएंगे. इसके जरिए Jio सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करना चाहता है।
Jio अब इंटरनेट की दुनिया में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. कंपनी करीब 1600 सैटेलाइट स्पेस में भेजकर देश के दूर-दराज इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाना चाहती है. अगर प्लान सफल रहा, तो जहां मोबाइल टावर या फाइबर पहुंचाना मुश्किल है, वहां भी इंटरनेट मिल सकेगा. जियो की यह तैयारी सीधे starlink को टक्कर दे सकती है और भारत के सैटेलाइट इंटरनेट मार्केट को बदल सकती है।
सीधे शब्दों में समझें तो इसका मतलब है कि जहां मोबाइल टावर लगाना या फाइबर केबल पहुंचाना मुश्किल है, वहां भी इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है. यही मॉडल स्टारलिंक जैसी कंपनियां भी इस्तेमाल कर रही हैं.

