इलाज के दौरान मरीज की मौत परिजनों ने चिकित्सालय में मचाया हंगामा 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
जमानिया / दिलदारनगर – थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित जे0के0 मेमोरियल अस्पताल दिलदारनगर में बुधवार की देर शाम उपचार के दौरान प्रसूता की मौत।
जानकारी के अनुसार नजरुल निशा पुत्री वकील साहब निवासी दिलदारनगर गांव इस पर पिता की तहरीर पर आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को दिलदारनगर स्थित जे0 के0 मेमोरियल अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार की देर शाम उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने चिकित्सालय में शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर चिकित्सालय में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई
वहीं पिता वकील साहब की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई
इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में लोगों के साथ किया जा रहा है खिलवाड़-
वही पिता ने रोते हुए कह रहे थे कि अस्पतालों में इन अस्पतालों में इलाज के नाम पर लोगों के साथ खिलवाड़ हो रहा है या गरीब लोगों की कोई अहमियत नहीं है यहाँ तो बस पैसे की कीमत है इंसानियत कहां रह गई है। साथ ही कहाँ कि अस्पताल के कर्मचारियों ने हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया इसके बाद शव को थाने लेकर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई उसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया।
वही थाना प्रभारी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है


