Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर का खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

खंड शिक्षा अधिकारी ने  प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर का किया निरीक्षण- 

जमानियां/गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर  खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को औचक निरीक्षण कियाO। जिस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति रजिस्टर ‚ऑन लाईन क्लास‚ खाद्‍यान आदि सहित प्रेरणा एप्प‚ दिक्षा एप्प के माध्यम से चलाये जा रहे कार्यो  की समीक्षा किया।

फ़ोटो- निरीक्षण के दौरान अध्यापक से वार्ता करते खंड शिक्षा अधिकारी धनपति यादव

निरीक्षक के दौरान अनुपस्थित अध्यापको का एक दिन का वेतन कटाने के साथ नोटिस जारी किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी  हेतिमपुर के कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होने सर्व प्रथम उपस्थिति रजिस्टर को देखा  जी दौरान विद्यालय में तैनात 16 अध्यापकों में से 5 अध्यापक अनुपस्थित मिलेे जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की  साथ ही उन्होंने सभी अनुपस्थित मिले शिक्षा मित्र एवं अनुदेशकों का एक दिन का मानदेह काटने के साथ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली परीक्षण में शिक्षक निकले फिसड्डी-  

निरीक्षक के दौरान जब अध्यापक महोदयो की ऑन लाइन शिक्षा  प्रणाली  की निरीक्षण के दौरान अध्यापक महोदय फिसड्डी साबित हुए। समीक्षा में मौजूद अध्यापकों में से कोई बच्चों को पढ़ने के लिए भेजी गयी सामग्री नहीं दिखा पाया। जिस पर  खंड शिक्षा अधिकारी की त्योरि चढ़ गयी और उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑन लाइन भेजे गये सामग्री को एक रजिस्टर में प्रतिदिन दर्ज किया जाना है।

तथा मोबाइल में भी वह जुड़ा होना अनिवार्य है ताकि इसकी समीक्षा की जा सकें साथ ही प्राथमिक विद्‍यालय हेतिमपुर में 380 तथा पूर्व माध्यमिक विद्‍यालय में 317 छात्र–छात्रा है। जिनकों आनलाइन पढाना है। हम बेहतर प्रदर्शन करें इसमे किसी प्रकार कि लापरवाही नहीं होनी चाहिए यदि इसमें कोई कमी पायी जाती है तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !