Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरब्राम्हण जनसेवा मंच की बैठक

ब्राम्हण जनसेवा मंच की बैठक

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र जमानिया परिषर में रविवार को ब्राम्हण जनसेवा मंच की बैठक  की गयीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बालकृष्ण त्रिवेदी तथा विशिष्ठ अतिथि विवेकानंद पांडेय उपस्थित रहे,जिसमे भगवान परशुराम जी चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया गया,उसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।

सभा को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि बहुत ही ख़ुशी की बात है कि अब हम लोग एकता का परिचय देते हुए एक साथ बैठ कर अपने भाई बंधुओ की परेशानियों का निराकरण करने की पहल कर रहें हैं।

इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जहाँ हम ब्राह्मण बन्धुओं में परस्पर सहयोग की भावना का उदय होगा वहीँ सनातन की परम्परा को आगे ले जाने के लिए अनेक कर्णधारों का माध्यम बनेगा। 

विशिष्ट अतिथि विवेकानंद पांडेय ने प्रकाश डालते हुवे कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने समाज को अग्रणी साबित कर पाएंगे और अपने गरीब व असहाय बंधुओं की मदद करके योग्यता के अनुसार सफलता की पराकाष्ठा तक पहुचने में मदद भी करेंगे। जिससे कभी किसी विप्र बंधू को किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े और कोई भी हमारे भाई बंधुओं के मुसीबत का फायदा न उठा सके।

जिला संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने अपनी बात रखते हुवे कहा कि सामाजिक एकता से हम सरकारों को अपने अनुसार कार्य करने के लिये मजबुर भी कर पाएंगे जिससे हमारा कोई भी शोषण नहीं कर पायेगा। आगे भी ब्राम्हणो के उत्थान एव उसकी हितैषी के बारे में भी संगठन संघर्ष करता रहेगा और मौका मौका पर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने सबसे अपील किया कि ब्राम्हण भी एकदम एकजुट रहे उसके बाद ही मजबूती से ब्राम्हण हित की लड़ाई जोरशोर से लड़ी जाएगी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम मिश्रा,अतुल पांडेय, उद्धव पांडेय,रविशंकर तिवारी,चंद्रशेखर तिवारी,अतुल तिवारी, अंकुर तिवारी,रजनीकांत तिवारी,बंटी,रामाश्रय तिवारी,कृपाशंकर तिवारी,अंजनी बाबा,वीरेंद्र तिवारी,तेजनारायण चौबे,कमलेश तिवारी,त्रिदेव तिवारी,मनोज बाबा आदि सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे। सभा का संचालन राम मनोज त्रिपाठी एव अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !