लाठी डंडा व फावड़ा से मारकर तीन को किया घायल,चार पर मुकदमा
जमानियां (गाजीपुर) : मच्छरमारा निवासी गोवर्धन बिंद ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों पर पत्नी को मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने खोजू बिंद, सुनील,टेंगाचू, मुखिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर देकर बताया की बीते 16 मार्च को विपक्षी गाली गलौज देने लगे विरोध करने पर लाठी डंडा से तथा फावडा से मारने पीटने लगे जिससे मेरी पत्नी कौशिल्या तथा भाभी कालिका के सर में गंभिर चोट आयी है ।मेरे बड़े भाई प्रभु नरायन के हाथ में चोटे लगी है। भाभी का सिर फटने से उल्टी कर रही है तथा बेहोश हो जा रही है।उपचार हेतु पीएचसी लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिये है । विपक्षी जान से मारने की भी धमकी दिए है।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है।

