आबादी की भूमि पर कब्जे को लेकर चार पर मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : रसूलपुर निवासी अनुज कुमार सिंह ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों पर आबादी की भूमि में बढकर कब्जा दखल का आरोप लगाया।पुलिस ने राजेश यादव,उज्जवल,विभा,बिंदा देवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 मार्च को विपक्षी मेरे मौजा रसुलपुर आबादी की भूमि में बढकर कब्जा दखल कर चूके है और आने जाने का रास्ता को भी बंद कर रहे थे।सूचना पर पहुंच कर विरोध करने पर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे।इसके बाद एक जूट होकर ईट पत्थर चलाने लगे जिससे सिर फट गया। और मेरे पोते को भी गंभीर चोटे आयी है।किसी तरह से जान बचाकर थाने में प्रथम रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आया हूँ।अभी भी दरवाजा पर विपक्षी लाठी डंडा से लैस होकर घेरा बंदी कर रहे है । कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

