अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश
जमानियां (गाजीपुर) :लखनऊ में विभूति खंड थाना में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में आक्रोश है।इसी क्रम में सोमवार को बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक बार भवन में हुई।घटना की अधिवक्ताओं ने निंदा प्रस्ताव पेश कर न्यायिक कार्य से विरत रहे।तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि लखनऊ के गोमतीनगर थाना में अधिवक्ताओं संग जो घटना घटी है वह निंदनीय है।इस घटना ने अधिवक्ताओं के प्रति पुलिस के अमानवीय चेहरा को उजागर किया है।जब अधिवक्ताओं के खिलाफ ही इस तरह का कार्य होगा तो आमजन के साथ क्या होगा।बैठक में कमलकांत राय, सुनील कुमार,राजेश कुमार,अंश बहादुर सिंह,गोरख नाथ सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

