मार पीट के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : बड़ेसर नहर पुलिया के आगे मोबाइल दुकान के पास रविवार की शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित सिप्पी निवासी स्टेशन बाजार वार्ड पांच की तहरीर पर इसी वार्ड निवासी भगवान के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर में बताया कि मैं मोबाइल के दुकान पर खड़ा था।विपक्षी ने कहा कि यहां क्यों खड़े हो और गाली देने लगा।विरोध करने पर मुझको चीमटे से आँख पर वार किया जिससे आँख के पास चोट आई तथा मार पिट कर घायल कर दिया।धमकी दिया कि अगर थाना पर जाओगे तो जान से मार देगे ।

