Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमनाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की पिता ने दी तहरीर

नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की पिता ने दी तहरीर

नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने की पिता ने दी तहरीर

जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से गायब होने के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रविवार को तहरीर दी है।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बीते 15 मार्च की रात 11 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसी बीच मालूम हुआ कि गांव के ही तीन युवक भी अपने घर से गायब हैं।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि  पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !