Tuesday, July 14, 2026
Homeखेल-कूदवॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जमानियां (गाजीपुर) : रामनरायणपुर गांव में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को खजुरा व चंदौली के बीच सम्पन्न हुआ।

जिसमें खजुरा की टीम ने चंदौली की टीम को मात देते हुए  15 पॉइंट पाकर विजेता हुई। वही चंदौली की टीम 9 पॉइंट पर सिमट कर रह गई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने कप देकर पुरस्कृत किया। वही युवाओं को प्रोत्साहित करते हु सवर्ण विकास मंच के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहां की बॉलीबाल आज भी ग्रामीण क्षेत्र में लोक प्रिय खेल माना जाता है। इस खेल से युवाओं का शारीरिक विकास और मानसिक विकाश होता है। इस अवसर पर धन सिंह, अरूण सिंह , भूपेंद्र सिंह ,मुकेश सिंह, गोलू सिंह,क्षत्रिय महासभा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह , विनोद सिंह, वीरबहादुर सिंह, बलवंत , अरविंद सिंह,  अवधेश सिंह, पंकज सिंह, विनय सिंह  तथा समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !