Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमअपरहण के मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अपरहण के मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियां । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती एक निजी विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है और इन दिनों उसकी इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। 22 फरवरी कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की परीक्षा देने के लिए निकली छात्रा घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री का अपहरण किया गया है, जो उसी निजी स्कूल का पूर्व छात्र है। आरोप है कि युवक लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और अगवा करने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य से भी की गई थी। पीड़ित पिता ने थाना में तहरीर देकर पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !