Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदीवार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने पर तीन पर...

दीवार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने पर तीन पर मुकदमा

दीवार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने पर तीन पर मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर) : मतसा निवासी जयप्रकाश राय ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों पर निर्माण कार्य रुकवाने का दीवार गिराने का आरोप लगाया।पुलिस ने प्रेम प्रकाश उर्फ गुड्डू राय, संजय उर्फ बबलू राय, लोकेश राय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं प्रार्थी अपने पुरानी डीह में ठाकुरबारी हेतु पक्का नव निर्माण करा रहा था।बीते 15 जनवरी को विपक्षीगण मौके पर पहुंचकर गाली गलौज कर मिस्त्री व मजदूर को वहां से भगा दिया तथा स्वयं हथौड़ा व रम्मा व राड लेकर दीवाल तोड़ने लगे तथा इन लोगों ने दीवाल में लगे दरवाजे व खिड़की को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए तथा पुनः निर्माण पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !