Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर  डीएम आर्यका अखौरी...

2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर  डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ ईरज राजा ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर  डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ ईरज राजा ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

जमानियां (गाजीपुर) : सम्राट अशोक क्लब भारत की ओर से आगामी 2 फरवरी को आयोजित लटिया महोत्सव कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ ईरज राजा ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजक मंडल से कार्यक्रम की जानकारी ली।डीएम ने वाहनों की बैरिकेटिंग,स्वास्थ्य विभाग, फायर ,पेयजल टैंकर,शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

शाहपुर लठिया गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची डीएम आर्यका अखौरी ने सम्राट अशोक क्लब के आयोजक मंडल से तैयारियों के बारे व भीड़ के बारे में पूरी जानकारी ली।आयोजक मंडल से जुड़े धनंजय मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व संध्या से ही लोग पहुँचने लगते है।दिन में ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम होता है और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।पूरे कार्यक्रम में लगभग 50 हजार की भीड़ होती है जो आती जाती रहती है।एसपी ने आयोजक मंडल से 50 वैलन्टियर की सूची पुलिस को देने का निर्देश दिया।दरौली व बिंद मोड़ पर वाहनों को रोकने का निर्देश दिया।कोतवाल अशेषनाथ सिंह को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने का भी निर्देश दिया।वही डीएम ने एसडीएम अभिषेक कुमार को व्यवस्थाओं को देखने का निर्देश दिया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,धनंजय मौर्य,कृष्णानंद कुशवाहा सहित अन्य रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !