दिलदारनगर (गाजीपुर) :कुसी गांव निवासी विवाहिता ममता ने शुक्रवार को थाना में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।पुलिस ने पति देवेंद्र कुमार मौर्य,सास शिवकुमारी देवी,ससुर रामचीज मौर्य,ननद मलिका उर्फ सोनी,जेठानी सरस्वती के खिलाफ केस दर्ज है।
थाना में दिए गए तहरीर में विवाहिता ने बताया कि
29 नवंबर 2023 को देवेंद्र कुमार मौर्य के साथ शादी हुई थी।पिता दहेज में ढाई लाख रुपया नगद, तिलक, मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी तथा
कीमती आभूषण व घरेलू सामान देकर विदा किया था। लेकिन पति सहित ससुराल पक्ष द्वारा मुझे काली कलुटी
रंग भेद अपनाते हुए गालियां देते हुए अतिरिक्त दहेज तीन लाख रुपये की मांग करते है। 28 नवंबर 2024 को भी मुझे मारे पीटे।थाना में सुलह समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि विवाहिता के तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

