Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमनाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहरण हुई नाबालिग को पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बेटाबर गांव से बरामद कर लिया। मंगलवार की सुबह पकड़े गये अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 


प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बीते 30 मार्च को नाबालिग के पिता की तहरीर पर अपहरण सहित अन्य विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से लगातार दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं नाबालिग की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली की अभियुक्त को बेटाबर गांव के पास देखा गया है। जिस पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने उसे अपहरता की बदामदगी करते हुए अभियुक्त लहुवार गांव निवासी अरूण राम को भी धर दबोचा। जिसके पकड़े गये अभियुक्तो को मंगलवार की सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में का0 आदर्श यादव‚ का0 अतुल कुमार‚ म0आ0 बिन्दू आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !