जमानिया। क्षेत्र के स्टेशन बाजार से पुलिस ने मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
वही पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक स्थान से बीत 30 अप्रैल को बुढाडीह गांव से बारात कुसी गांव गई थी। जिसमें एक नाबालिग घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन के बाद नाबालिग की मां द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली में दीगई। जिसके आधार पर एससी एसटी‚ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर मथारा गांव निवासी सदाब उर्फ सद्दाम को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ कर कोतवाली लाया गया । पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार‚ कांस्टेबल जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।

