जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरुइन स्थित संतराम नरायण शंकर शिव पब्लिक स्कूल के निदेशक रणविजय सिंह को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम शर्मा द्वारा जनपद गाजीपुर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है।

निश्वार्थ भाव से किये गये राष्ट्रीय एवं समाजिक कार्य के दृष्टिगत राष्ट्रीय महामंत्री योगेश सिंह सेंगर के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय स्नातक संघ के काशी क्षेत्र जनपद गाजीपुर के प्रदेश अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । ज्ञात हो कि रणविजय सिंह राजकिशोर सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक उपेन्द्र सिंह शिवजी के ज्येष्ठ पुत्र है। अपने उत्तम व्यवहार व कार्य की कुशलता के कारण क्षेत्र के प्रिय है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

