Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभीषण ठंड के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी ने बाटे गरीब एवं जरूरतमंदों को...

भीषण ठंड के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी ने बाटे गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल

जमानिया। ठंड से राहत देने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार की देर शाम गरीब एवं जरूरतमंदों को 150 कंबल का वितरण किया।

उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अलाव एवं रैन बसेरा की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जमानिया स्टेशन स्थित मुसहर बस्ती‚ पटखौलिया‚ हरिजन बस्ती आदि स्थानों पर 150 कांबलो का वितरण किया गया है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही।

इसके साथ ही तहसील के सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराकर कंबल वितरण शुरू करा दिया है। तहसील क्षेत्र में वितरण करने के लिए करीब हजार कंबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गैर सरकारी संस्था सहित नागरिक अपने अगल बगल गरीबों का ध्यान रखें। यह पुण्य का काम है। आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर इन्द्र प्रताप सिंह‚ विजय कुमार सिंह सहित तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !