Saturday, July 11, 2026
Homeक्राइमपुलिस की कार्रवाई:चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई:चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तलाशपुर बार्डर के पास दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल संग दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार
क्षेत्र में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्टेशन चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा मय हमराहियों संग क्षेत्र के नईबाजार के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की तलाशपुर बार्डर के पास अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजू यादव (20) निवासी ग्राम लमुई व सुनील यादव (19) पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम लमुई के पास चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल के साथ है जिनको गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2023 धारा 411/419/420/465/ 468/471 भादवि का पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा के साथ हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद दूबे, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 शिवशंकर यादव, का0 विकास गोड़, का0 बाबूल अली, का0 प्रदीप कुमार, का0 रवीन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !