जमानियाँ /बाढ़ से पूर्व गंगा तट पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं कि स्थिति के बारे मे गुरुवार को एसडीएम ने निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। जमानिया नगर के कंकडवा घाट एवं जीवपुर गांव में बने कटान निरोधक कार्य का उन्होंने जायजा लिया सक्षम पदाधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिये।

एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गंगा तट पर चल रहे कटान निरोधक परियोजनाओं कि जांच की जा रही है। ताकि बाढ़ से पूर्व तैयारियों को पूर्ण कर लिया जा सके और लोगों को बाढ़ कि स्थिति में परेशानीयो का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि जीवपुर गांव में गंगा तट पर चल रही परियोजना का निरीक्षण किया गया। जिसमें गंगा घाट के अप एवं डाउन स्ट्रीम पर 9 जीयो ट्यूब कटर बनाये जाने है। जिसका निरीक्षण किया गया है। वही बताया कि घाट के अप स्ट्रीम पर 6 और डाउन स्ट्रीम पर तीन जीयो टीयूब में बनाये जाने है। जिसमे से अप स्ट्रीम में एक कटर बन चुका है जबकि दो पर कार्य चल रहा है। उन्होने बताया कि इसके बन जाने से कटान कम होगी और घाट की सुरक्षा‚ श्मशान स्थल‚ आश्रम स्थल सहित क्षेत्र की सुरक्षा आदि बढ़ जाएगी। इस अवसर पर एई शशी कुमार‚ जेई संतोष यादव‚ जेई स्वेता कुमारी आदि मौजूद रहे।

