Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइममहिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले...

महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

जमानियाँ ।कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गुरुवार की दोपहर एक बजे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक

पीड़िता कल्पना तिवारी ने अपने जेठ उमेश तिवारी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 मार्च की रात करीब 8 बजे उमेश तिवारी ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण पहुंचे तो उनकी जान बची। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपी जेठ ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !