युवक पर जानलेवा हमला पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर अलीनगर गांव में बीते 25 मार्च 2025 की रात करीब 8 बजे गांव निवासी कैफ खान और उसके भाई मरूफ खान पर धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का आरोप है कि गांव के अहमद रजा, अयान, सलमान उर्फ रेहान, फरहान और साजिद ने छुरी व पेचकस से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

