मार पीट के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दिलदरनगर। गांव निवासी रेशमा खातून ने बुधवार को थाना में तहरीर देकर विपक्षियों पर स्वंय व भाई को मारने पीटने का आरोप लगाया ।पुलिस ने दानिश व आसिफ कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज किया है।तहरीर देकर पीड़िता ने बताया की बुधवार को मेरा भाई शहनवाज रास्ते में जा रहा था तो बिना कराण ही मेरे गाँव के विपक्षी लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। भाई को बचाने गई तो मुझे भी
मारे पिटे जिससे मेरे और मेरे भाई को काफी चोटे आई है गाली गलौज करते हुई तथा जान से मारने कि धमकी देते हुए भाग गए।

