तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर की ट्राली में मारी टक्कर
जमानियां (गाजीपुर) : भैदपुर पेट्रोल पंप के पास ईंट उतारकर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार पिकअप ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे टक्कर मार दिया।तेज आवाज सुन लोग घबरा गए और मौके पर अफरा तफरी मच गया।हालांकि ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया।पिकअप चालक मौके से गाड़ी छोड़ फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक कस्बा में से ईंट उतारकर भैंदपुर पेट्रोल टंकी के पास बारिश होने की वजह से पान की दुकान पर खड़ा था। इसी बीच दिलदार नगर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया।

