Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लॉक सभगार में बुधवार को  उपनिदेशक (पंचायत) मंडल वाराणसी के तत्वाधान में  दो दिवसीय अनावसिय महिला ग्राम प्रधान का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।जिसमें जमानियां, रेवतीपुर व भदौरा ब्लॉक की महिला ग्राम प्रधानों का नेतृत्व क्षमता,संचार कौशल और लैंगिक समानता विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस  का शुभारंभ  संतोष कुशवाहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओं बृजेश अस्थाना ने दीप प्रज्वलन कर किया गया ।प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शशि कुमार,कल्पना शर्मा और सुनील सिंह के द्वारा दिया गया

प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि महिला प्रधान का प्रशिक्षण करना उनके नेतृत्व क्षमता को बल देगा,जिस ग्राम पंचायत में महिला ग्राम प्रधान द्वारा स्वयं कार्य किया जा रहा है उस गांव का विकास पुरुष प्रधान के बनिस्पत अधिक विकास होता है।महिला प्रधान का जुड़ाव महिलाओं से अधिक होने के कारण उनके समस्याओं और हित का बेहतर कार्य करती है।बीडीओं बृजेश अस्थाना ने कहा कि जब तक महिलाएं स्वयं नेतृत्व करती है तो ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों और ग्राम स्वराज, मनरेगा,आवास,अन्य योजनाओं की जानकारी कर पाएंगी और अपने गांव के विकास को और बेहतर कर पाएगी।आज प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत का गठन,प्रधान की भूमिका और दायित्व,ग्राम  प्रधान को पद से हटाने की प्रक्रिया, सतत विकास लक्ष्य,जेंडर,लिंग आधारित भेद भाव पर प्रशिक्षण किया गया ।प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शशि कुमार,कल्पना शर्मा और सुनील सिंह के द्वारा दिया गया।इस मौके पर सुनील सिंह,एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश प्रसाद आदि थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !