दिलदारनगर (गाजीपुर) : कोलकत्ता से दिल्ली को जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे राजथान के अलवर निवासी इशभ (58) की डाउन लाइन में रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की रात 9 बजे मौत हो गई।जीआरपी शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।इशभ बिहार के जामताड़ा से पूर्वा एक्सप्रेस के एस 1 कोच में जमात के साथ दिल्ली जा रहे थे।इनके साथ रहे महमूद ने बताया कि पूर्वा प्लेटफार्म संख्या तीन पर रुकी तो इशभ कोच से उतरकर डाउन लाइन पास कर प्लेटफार्म एक पर जा रहे थे इसी दौरान थ्रू ट्रेन की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।ट्रेन की चपेट में आने से इनका दायां पैर कट गया और सिर में भी चोट लग था।सूचना पर आरपीएफ प्रभारी बाल गंगाधर व जीआरपी के जवान पहुंच गए।जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की गई।

