Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमनाबालिग को भगाने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

नाबालिग को भगाने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

नाबालिग को भगाने में दो युवकों पर मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर) : कस्बा के वार्ड एक निवासी पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर नाबालिग पुत्रियों को कस्बा के ही दो युवकों पर बहला फुसलाकर भगाने के प्रयास की तहरीर दी।पुलिस ने कस्बा के ही शाजिद व शहनवाज के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मेरी दो नाबालिग पुत्री है जो मिडिल स्कूल मे पढ़ती है।बगल के ही शाजिद  व शहनवाज मेरी पुत्रियों को पढ़ने जाते समय बहुत  दिन से परेशान करते थे तथा इनको डरा धमका देते थे।जिससे मेरी पुत्री डर के वजह से कुछ कह नहीं पाती थी।बीते 16 फरवरी को युवकों द्वारा खरीद कर दिए गए मोबाइल पर भगाने की नियत से मैसेज भेजे।रात्रि 11.30 बजे दोनो भाग रहे थे तब मैं व मेरा पति जग गए और पुत्री को खोजने निकले तो घर में दोनों युवक व मेरी पुत्री पकड़ा गए।घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस पहुंची तो एक युवक पकड़ा गया तथा दुसरा फरार हो गया।दोनों युवक शातीर व बदमाश किस्म के है। लड़कियों को कुछ देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाते है और उनके साथ अभद्र व्यवहार व शोषण करके छोड़ देते है । कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर दो युवकों पर केस दर्ज है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !