घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : रायपुर निवासी नंदलाल राम ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बच्चों के विवाद में विपक्षी द्वारा घर में घुसकर मारने की तहरीर दिया।पुलिस ने वकील राम ,सूरज राम व संगीता देवी व काजल के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि बीते 17 फरवरी की शाम को अपने घर में खाना खाने जा रहा था
कि उसी समय बच्चों के विवाद की रंजिश को लेकर विपक्षी गालियाँ एवं जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा लेकर घर में घुसकर स्वजन को मारने पीटने लगे और महिलाएं संगीता व काजल ईंट के टुकड़े से मारने लगी जिससे मेरा सिर फट गया और मैं मौके
पर बेहोश हो गया तथा स्वजन को भी काफी चोटें आयी हैं। शोरगुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तब उक्त विपक्षीगण मौके से फरार हो गए।स्वजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए थे।

