मनबढ़ो ने ऑटो जलाया तीन पर मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : ताजपुर मांझा निवासी किरन राय पत्नी मुकेश राय ने मंगलवार को कोतवाली में विपक्षी द्वारा ऑटो को जलाने की तहरीर दी।पुलिस ने संजीत गोड, तानी गोड, वाची गोड के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरे पति के नाम ऑटो तीपहिया वाहन था। जिसका पंजीकरण 11 दिसंबर 2023 को हुआ था।बीते दो फरवरी को रात में मेरी गाड़ी को मेरे ही गाँव के संजीत गोड व तानी गोड ने जला दिया है। इस दिन हम लोग मायके गए थे।उसी रात विपक्षियों ने ऑटो को जला दिया।

