पोल में बांधकर युवक को मारने पीटने में चार नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा
जमानियां (गाजीपुर) : हरपुर निवासी उमेश सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों के ऊपर पुरानी रंजिश को लेकर बिजली के पोल में बांधकर खुरपी व छुरा से मारकर घायल करने का आरोप लगाया।पुलिस ने मोनू यादव (उर्फ) आशीष यादव,
लाला यादव, आशीष यादव, सोनू यादव एवं तीन चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा भतीजा शिवा सिंह मंगलवार की रात हरपुर निवासी प्रिंस गुप्ता के यहां शादी समारोह में गया था। वापस आते समय परशुराम मंदिर के पास रात 11 बजे गांव के ही विपक्षी जो पहले से ही घात लगाए बैठे थे। पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे को रोककर बिजली के पोल में बाँध कर खुरपी व छुरा से मारकर घायल कर दिए।जिससे भतीजे के सीर में काफी चोट आयी जिससे मेरा भतिजा मौके पर बेहोश हो गया। शोर गुल सुन कर कुछ लोग बीच बचाव के लिए दौड़े तो विपक्षी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

