Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाविद्यालय के रसोईघर में गैस पाइप लीक होने से लगी आग, बड़ा...

विद्यालय के रसोईघर में गैस पाइप लीक होने से लगी आग, बड़ा हादसा टला

विद्यालय के रसोईघर में गैस पाइप लीक होने से लगी आग, बड़ा हादसा टला

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मतसा के रसोईघर में बुधवार दोपहर खाना बनाते समय गैस पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। संयोगवश कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस पाइप लीक होने से आग भड़क उठी, जिससे बगल में रखी चावल की बोरियों ने भी आग पकड़ ली। हालांकि, रसोईयों की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना को लेकर ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच और गैस पाइप की समय-समय पर देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया। घटना से विद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों में दहशत का माहौल देखा गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !