वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम रामनरायनपुर में शनिवार को श्याम बिहारी पाण्डेय-राममूर्ति सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्धाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
तत्पश्चात आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि का फूल माला से स्वागत किया। उद्घाटन मैच के रोमांचक मुकाबले में चन्दौली की टीम ने नोनार को हराकर पहला मैच अपने नाम कर लिया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ी अपनी टीम के लिए पूरी तन्मयता के साथ खेलते हुए जीतने के लिए तत्पर रहता है। जीत व हार एक सिक्के के दो पहलू है। हार खिलाड़ियों के मनोबल को मजबूत करते हुए आगामी खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए ताकि स्वस्थ समाज की संरचना हो सके।
उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र सिंह सत्या, राधेश्याम सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनय सिंह, अखिलेश राजभर, पवन सिंह, मोहित, भोला, ओम, मुकेश, गोलू, खिचडू आदि लोग मौजूद रहे।

