Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमअपर जिलाधिकारी ने सोनू होटल एंड कैफे संचालक को लगाई फटकार दिए...

अपर जिलाधिकारी ने सोनू होटल एंड कैफे संचालक को लगाई फटकार दिए कार्यवाही के निर्देश

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के बडेसर गांव स्थित सोनू होटल एंड कैफे में बीते 10 सितंबर को हुए छापेमारी के कार्यवाही के संबंध अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने निरीक्षण कर जांच पड़ताल किया ।

बता दे कि बीते 10 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे सोनू होटल एंड कैफे में उपजिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल से करीब सात जोड़े युवक-युवती संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे।

वहीं, होटल को तत्काल सील कर दिया गया। जिस पर होटल संचालक ने प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि होटल में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं चल रही थी और उन्हें बिना कारण परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एडीएम गाजीपुर ने गुरुवार को निरीक्षण किया और कार्रवाई को सही बताया। उन्होंने बताया कि उपजिलाधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई को सही है और होटल संचालक के आरोपों को निराधार है। साथ ही उन्होंने होटल प्रबंधन के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !