जमानियां। उत्तर प्रदेश में प्रत्येक वर्ष नवंबर माह में याता यात माह को चलाया जाता है, जिसके लिए अनेकों प्रकार से आम जनता को याता यात सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाता है। वही आज करीब 1 1:00 बजे सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ जमानियां क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने रामलीला मैदान से पांडेय मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए, कुछ अलग ही अंदाज में यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया । जिसमे विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी प्रतिभाग किया।

और वही यातायात नियमों के संबंध में जगरूक किया। और यातायात के नियम को समझाया इस दौरान लोगों से संवाद किया की अगर हम यातायात नियम का पालन करते हैं, तो हम दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। और हमें हर हाल में हेलमेट पहनाना चाहिए। क्योंकी हेलमेट पहनने से हम सुरक्षित रहते है।इसी क्रम में सभी लोगों को शपथ भी दिलाई गई की हम सभी यतायत के नियमों का पालन करेंगे और अपने जानने वालों को भी जगरूक करेंगे।


