Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमपत्नी द्वारा पति को मौत के घाट उतारने का मामला आया सामने...

पत्नी द्वारा पति को मौत के घाट उतारने का मामला आया सामने पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे पत्नी द्वारा पति को मौत के घाट उतारने के मामला सामने आया है वही कोतवाली पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

वही प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बिहार के गोड़सरा गांव निवासी सुभाष चौधरी उर्फ करिमन अपने ससुराल कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव निवासी झूरी के यहां अपने दो बच्चों को छोडने आया था । इसी बीच पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पति की मौत हो गई। घटना की लिखित तहरीर मृतक के छोटे भाई राकेश चौधरी ने दी है। जिसमें मृतक की पत्नी को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी । जिससे तीन बच्चे भी है । मृतक मैकेनिक का कार्य करता है। लगभग 6 माह पूर्व मृतक की पत्नी से अनबन होने के कारण पत्नी अपने मायके धुस्का में आकर रह रही थी । मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है और पीएम के रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !