जमानियां। लोगो का मानना है कि दीवारें तो दूरियां बढ़ाती हैं, लेकिन एक ऐसी दीवार है जोकि दिलों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। क्षेत्रीय समाज सेवीयों एवं नगर वासियाें द्वारा लगाया जा रहा ‘नेकी की दीवार’ इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की मददगार बनी हुई है। जरूरत से जो वस्तु अधिक है उसे दीवार जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है।

क्षेत्र के बरूईन मोड़ पर शनिवार को तीन दिवसीय नेकी की दीवार कैंप लगा कर जरूरतमंदों‚ को जरूरत की चीजे उपलब्ध कराया गया।
बता देकी क्षेत्र के बरूईन मोड़ पर नेकी की दीवार लगाई गई है। क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह बताते है कि कई वर्षो से लगातार नेकी की दीवार लगाई जा रही है। सकारात्मक विचारधारा व क्षेत्रीय साथियों के साथ मिल कर सहयोग करने के लिए दीवार बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिन स्थानीय स्टेशन के बरुइन मोड़ और तीन दिन जमानिया तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में नेकी की यह दीवार लगेगी।

इसमें क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है। समाजसेवी राकेश सिंह का कहना है कि अगर आप के घर में पुराने पहनने, ओढ़ने, बिछाने के कपड़े आदि जो भी है। यह सब जरूरतमंदों के काम आने वाला है। तो आप सामान को ‘नेकी की दीवार को दे दीजिए। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने 100 शाल देने का आश्वासन दिया और कहा कि गरीबों की मदद के लिए मील का पत्थर साबित होगा नेकी की दीवार। इस अवसर पर अंबरीश सिंह, अमरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, भोला कनौजिया, विराज सिंह आदि मौजूद रहे।

