Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमचोरों ने मंदिर को बनाया निशाना:लाखों का माल उड़ाया, जांच में जुटी...

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना:लाखों का माल उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

जमानिया। हरपुर स्थित क्षेत्र के बहुचर्चित ऐतिहासिक स्थल भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने भगवती माता का मुकुट‚ आंख‚ इंनवटर‚ तीन बैटरी‚ स्टेबलाइजर आदि को चोरों ने चुरा लिया । इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी चन्द्रभूषण पाण्डेय द्वारा प्रतिदिन की भांति बीती रात भी शाम करीब 7:30 बजे नि पूजा पाठ के बाद मंदिर बंद कर अपने घर नगर स्थित जुनेदपुर चले गये। बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुजारी चन्द्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि मां भगवती के सर पर सुशोभित सोने का मुकुट‚ सोना-चांदी मिश्र आंख‚ एक इनवर्टर‚ एक इनवर्टर बैटरी‚ दो सोलर की बैटरी आदि चोरी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आबादी क्षेत्र में स्थित इस परशुराम मंदिर में चोरी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !