Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।

ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।

ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर।

गाजीपुर – नंदगंज थाना के रजादी गांव के पास बुधवार की शाम 7 बजे बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई।वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रजादी चौकी इंचार्ज जेपी सिंह मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जंगीपुर थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी अजीमुल जमाल व उसी गांव का शमीम शेख एक ही बाइक से वाराणसी किसी काम से गए थे।

काम कर दोनों वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान रजादी के पास वाराणसी गाजीपुर हाईवे पर ट्रैक्टर से हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे में अजिमुल की मौत हो गई। वहीं शमीम शेख बुरी तरह से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !