Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में संविदा कर्मी लाईनमैंन की मौत।

दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में संविदा कर्मी लाईनमैंन की मौत।

दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में संविदा कर्मी लाईनमैंन की मौत।

गाजीपुर – नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी गांव के पास मंगलवार की रात विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने दूसरे बाईक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे घायल संविदा कर्मी लालमैन की मौत हो गई।और वहीं दूसरा घायल बाईक सवार सूरज बिंद निवासी उसरहां थाना खानपुर का ईलाज चल रहा है।रजादी गांव निवासी संविदा कर्मी लालमैन विनोद बिंद(45) डिलिया पावर हाउस से घर आ रहे थे। तभी अपने ही गांव के पास वाराणसी गाजीपुर हाइबे पर विपरित दिशा से आ रही बाईक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें दोनो बाईक सवार गिर कर चोटिल हो गए। आस पास के लोगो ने दोनो घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल भेजा।जहां रजादी गांव निवासी संविदा कर्मी लालमैन विनोद बिंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सो ने वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां ईलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।वही एक घर में कमाऊ सदस्य थे। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन लड़की दो लड़का छोड़ गए है।जिसमे दो लड़की की शादी हो चुकी है।पत्नी लक्ष्मीना देवी और बच्चो का रोरोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !