Monday, August 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में समान से भरा छः पहिया...

मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में समान से भरा छः पहिया वाहन नहर में पलटा।

मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में समान से भरा छः पहिया वाहन नहर में पलटा।

जमानिया – स्थानीय क्षेत्र के नई बाजार दैवैथा माइनर स्थित गायघाट मोड़ के समीप मंगलवार को मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में समान से भरा छः पहिया वाहन नहर में पलटी गयी इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

फ़ोटो – जमानिया नई बाजार दैवैथा माइनर स्थित गायघाट मोड़ के समीप माइनर में पलटा ट्रक।

वही इस घटना के दौरान वाहन चालक मोटर साइकिल समेत भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रवाल ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का ट्रक मंगलवार की सुबह क़रीब 5:00 बजे के करीब सामान साबुन ,तेल, सर्फ सामग्री भरा वाहन सैयदराजा ( चंदौली ) से चलकर दिलदारनगर को जा रहा था। कि आचानक जमानिया नई बाजार दैवैथा माइनर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसायकिल सवार को बचाने के चक्कर मे समान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।

इस घटना में वाहन मालिक को भारी नुकसान पहुंचा वही कुुुछ घण्टों बाद बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को में माइनर से बाहर निकाला गया।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !