Wednesday, September 2, 2026
Homeक्राइमगैर इरादतन हत्या में वांछित अभियुक्ता को भेजा जेल बास के डंडे...

गैर इरादतन हत्या में वांछित अभियुक्ता को भेजा जेल बास के डंडे से की हत्या

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने के मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि पारिवारिक बटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था उसी को लेकर पति पत्नी के बात विवाद में इस तरह की घटना हुई है। गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए हत्या संबंधित बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस टीम ने रविवार को सुबह करीब दस बजे अभियुक्ता निशा चौधरी पत्नी स्व. सुबाष चौधरी निवासी ग्राम गोड़सरा थाना रामगढ़ जनपद कैमुर भभुआ बिहार हाल पता निवासी ग्राम धुस्का थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी मानसिंह पटेल तथा महिला आरक्षी प्रिया सिंह थाना जमानियाँ गाजीपुर शामिल रहीं।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !