Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमाजसेवी ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

समाजसेवी ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

जमानिया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न् गांव में समाजसेवी द्वारा रविवार को करीब 253 कंबल का वितरण जरूरतमंदों किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

समाजसवी मनोज बाबा ने विधानसभा क्षेत्र के जमानिया कस्बा‚ स्टेशन बाजार‚ देवैथा‚ करमहरी‚ असैचन्दपुर‚ अभईपुर‚ देवढी‚ रोहुणा‚ बरुइन‚ सब्बलपुर‚ ढढनी आदि गांव के मुसहर‚ मलिन बस्तीयों में बांटा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबो की मदद और सेवा ही सबसे बडा धर्म है। सभी को अपने आस पास रहने वाले लोगो ंका ख्याल रखना चाहिए तब ही समाज तरक्की रहेगा और देश आगे बढेगा।

 

उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरत से अधिक यदि आपके पास कुछ है तो उसे गरीबो में वितरीर कर नजीर पेश करें। इस अवसर पर विरेन्द्र तिवारी‚ हरीशंकर सिंह‚ अशोक सिंह यादव‚ पिन्टू पाण्डेय‚ मोनू पाण्डेय‚ अरविन्द चौबे‚ राजू शर्मा‚ अवधेश पाण्डेय‚ पप्पू ‚ कुंदन‚ अखिलेश‚ शुभम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !