जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन नहर पुलिया के पास के पास से मंगलवार की रात करीब 9:20 बजे पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सहित पांच पेटी देशी शराब बरामद किया । इस संबंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि चौकी प्रभारी बालेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बोरे में देशी शराब लेकर बिहार जा रहा है। जिस पर पुलिस ने उसे घेरा बंदी कर बरूईन गांव स्थित नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया है अभियुक्त मुकेश बारी निवासी महुआरी‚ रामगढ़‚ बिहार को 225 देशी शराब के पाउच (प्रत्येक पाउच 200एमएल) के साथ पकड़ा गया है। जिसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त देशी शराब बिहार ले जा कर ऊंचे दामों पर बेचता था और काफी दिनों से शराब तस्करी के खेल में संलिप्त था।

