Sunday, August 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ने पर नव युवाओं ने जताई खुशी

पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ने पर नव युवाओं ने जताई खुशी

पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ने पर नव युवाओं ने जताई खुश।

सैदपुर /गाजीपुर-उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी के 60244 पदों पर सीधी भर्ती में युवाओं की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गो की उच्चतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट के आदेश दिए जिसके बाद ओवर एज हो चुके अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।

फ़ोटो – उतर प्रदेश पुलिस भर्ती में आयुसीमा बढ़ने पर ख़ुशी मानते युवा।

वहीं सिधौना स्थित खेल मैदान में युवाओं ने बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की ।

वही वर्ष 2018 के बाद आई इस सिपाही भर्ती में सामान्य वर्ग की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष होने के कारण लाखो युवा ओवर एज हो गए जिसके संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा के द्वारा मुख्यमंत्री को ट्विटर और पत्रक के माध्यम से अवगत कराकर उम्र सीमा में 3 वर्ष की छूट की मांग की गई थी।

जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के हित को ध्यान में रखकर सभी वर्गो को उम्र सीमा में 3 साल की छूट प्रदान की है । अब सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग की आयु सीमा बढ़कर 25 वर्ष हो गई है।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार पूर्व से ही 5 वर्ष की छूट प्राप्त है जिससे उनकी आयु सीमा बढ़कर 30 वर्ष हो गई है। युवाओं के हित में निर्णय लेने के लिए सभी ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद दिया।

इस दौरान विशाल यादव,उत्कर्ष मिश्रा, राहुल यादव, गंगा राजभर, शुभम यादव , एस के राज, गुलशन, प्रशांत, विशाल मिश्रा, अभिषेक सिंह, विशाल सिंह, अमन यादव, कौशल सिंह,विक्की यादव ,प्रदीप सिंह, कृष्णा राजभर आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !