अस्थाई गो आश्रय स्थल का खण्ड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।
रेवतीपुर / गाजीपुर – नवागत खण्ड विकास अधिकारी कौस्तूभ पाठक ने ब्लाक अंतर्गत सुहवल स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मातहतो को निर्देश किया कि जानवरों को ठंठ से बचाने के लिए उपाए कर लिए जाए,इसमें किसी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कहा कि जानवरों को चारे आदि को लेकर लापरवाही न बरती जाए।
कहा कि शासन की विभिन्न परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। इसके अलावा नवागत बीडीओ ने मातहतों संग चलाए जा रहे विभिन्न तरह की योजनाओं की समीक्षा की,इस दौरान उन्होंने संचालित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
कहा कि किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाई तय है। सभी कर्मचारियों को हिदायत दिया कि समय से अपने कार्यालय उपस्थित रहे।इस अवसर पर सचिव शशि प्रकाश राय,गौतम यादव,सचिव विनीत राय ,शीश अहमद,शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे ।

